शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ अतर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल ली।