फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने दो लोगों से उड़ाए 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव के मीरगंज बाजार के एक युवक व एक युवती मंगलवार साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने 21 हजार 499 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

मीरगंज बाजार निवासी खुशबू पुत्री अवधेश ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आने के बाद कहा गया कि पापा को पैसा देना है, फोन पे नंबर बता दें। इस पर उन्होंने फोन पे नंबर का लिंक भेज दिया। इसके बाद ठग ने 12 हजार 500 रुपये उड़ा दिए। दूसरी घटना मीरगंज बाजार के नकुल बिंद के साथ घटी। उनके फोन पर ठग ने कहा कि थाने से बोल रहा हूं। अपना फोन पे नंबर बताओ पैसा भेजना है। मैं आऊंगा तो दे देना। जैसे ही उन्होंने फोन पे नंबर बताया, ठग ने उनका 8999 रुपये उड़ा दिया। दोनों पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष मीरगंज राणाप्रताप यादव का कहना है कि इस तरह के फोन काल से लोगों को बचना चाहिए और अगर फोन आए तो इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। हालांकि दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें