खुटहन थाना की पुलिस भी रही मौजूद
इस सूचना पर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वांछित अभियुक्त मोनू यादव को पिलकिछा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ पर बताया कि वह एक फरवरी 2024 को अपने साथी अंकित उर्फ आकाश के साथ मिलकर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लालबहादुर सोनी के हार्डवेयर की दुकान पर जाकर उनके ऊपर जान से मारने के नियत से फायर किया था।
यह गोली लालबहादुर सोनी के पेट में लगी थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिससे मौके पर दहशत का माहौल पैदा हो गया था। विवेचना के दौरान पता हुआ कि छित्रेश तिवारी उर्फ छोटू तिवारी व इंद्रेश तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर जो जिला कारागार अंबेडकरनगर में बंद है। उनके द्वारा लालबहादुर सोनी से रंगदारी मांगा गया था।
रंगदारी न देने पर मोनू यादव व अंकित उर्फ आकाश को साहिल तिवारी द्वारा असलहा उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद मोनू यादव व अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था। अंकित उर्फ आकाश को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त मोनू यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था।