एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मऊ और जौनपुर के एक-एक लाख रुपये के दो इनामी बदमाश भी मारे गए हैं। इसमें जौनपुर के मंगेश यादव उर्फ कुंभे का नाम भी शामिल था। मंगेश पर जौनपुर के साथ ही सुल्तानपुर में 10 मुकदमे दर्ज थे। सुल्तानपुर के करौंदीकला थाने से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। इसी तरह मऊ का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सुमित उर्फ मोनू चवन्नी जौनपुर में मारा गया था।
अधिकारी बोले
पुलिस सेल्फ डिफेंस में गोली चलाती है। जानबूझकर किसी को गोली नहीं मारती है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारियां भी हुई हैं। एक्टिव पुलिसिंग से पूर्वांचल में अपराध कम हुआ है। नए बदमाशों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।
-पीयूष मोर्डिया, एडीजी जोन