स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को पति से अनबन होने से क्षुब्ध विवाहिता अपने दुधमुंहे बच्चे संग कुए मे कूद गई। महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
गोपालपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कन्नौजिया दिल्ली रहता है। वह कुछ दिन से घर आया है सोमवार की सुबह अचानक उसकी पत्नी नीलम (23) अपने पुत्र अखिलेश डेढ साल को लेकर घर से 200 मीटर दूर स्थित कुएं के पास गई और बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
यह देख गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। महिला की मौत हो चुकी थी जबकि बच्चा घायल हो गया। पूरे गांव में हल्ला मच गया।
गांव के प्रधान कमला शंकर सरोज व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गये परिजनों ने मायके वालो को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता सवंसा प्रतापगढ निवासी राम नेवाज ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 3 जून 2013 को हुई थी।