केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गंाव में कूड़ा रखने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नुआंव गांव में जीयूत प्रजापति और स्व. छटंकी प्रजापति की पत्नी मीरा देवी के बीच कूड़ा हटाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोसियों ने मंगलवार की रात मीरा और उनके तीन बच्चों की लात घूसों से पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचते मीरा (58) को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीरा के सीने में गंभीर चोट आई। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। वही उसका बेटा सतीष प्रजापति (28), बहू ममता देवी (24) और पौत्र अंश (3) वर्ष घायल हो गया।
पीड़ित ने सौ नंबर डायल किया किन्तु पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को रफादफा कर दिया। घायलों का इलाज थानागद्दी के एक निजी अस्पताल में हुआ। इलाज के बाद सभी घर आ गए। बुधवार को मीरा देवी की हालत बिगड़ गयी। परिवार के लोग उसे उपचार लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। शाम 4 बजे मीरा की मौत हो गई। पीड़ितो ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मीरा के बेटे सतीश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी। उधर आरोपी घर से फरार हो गए।