फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना दो दिन पुरानी है। लेकिन पुलिस ने शनिवार की देर रात दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम उनकी पुत्री (16) खेत की तरफ गई थी। उसे अकेला देख पड़ोस के ही दो युवक उसके मुंह पर कपड़ा ठूंसकर उसे जबरन सुनसान मकान में ले गए। वहां दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनो ने किशोरी की पिटाई की।

रोते बिलखते किशोरी घर आई तो परिवार वालों को पता चला। वह उनके घर उलाहना लेकर गए तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें