फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार 

Thu, 27 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार निवासी कारोबारी राजेंद्र जायसवाल को गोली मारने, उनके पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने और 50 लाख की रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।  मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के तीन साथी मौके से फरार भी हो गए।
विज्ञापन


एसपी अतुल सक्सेना ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बदमाशों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि बड़ेरी की घटना के खुलासे के लिए  अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव  के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।

मंगलवार की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ेरी गोली कांड में शामिल बदमाश मियांचक की ओर से बड़ेरी की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम बसुही पुल के पास पहुंच कर पुल की दीवार का आड़ लेकर बदमाशों का इंतजार करने लगी। तीन बाइक से छह बदमाश आते दिखे तो पुलिस ने टार्च जलाकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, 32 बोर तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों में अनुराग शर्मा निवासी बालवरगंज सुजानगंज, विशाल शुक्ला सवेली थाना सुजानगंज और रतन सिंह निवासी लौकरी थाना लाइनबाजार शामिल हैं।  गिरफ्तार करने वाली टीम में बरसठी, चंदवक और सुजानगंज के थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच प्रभारी शशिचंद्र चौधरी मय टीम के साथ शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें