फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधी ने अपमान किया तो फंदे पर झूली महिला

Thu, 27 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
संपत्ति के बंटवारे के दौरान समधी की अभद्रता से आहत महिला ने मंगलवार-बुधवार की रात रक्सा के गांव डेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह अपमान लिखी है। वहीं, परिजनों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की तहरीर थाना रक्सा पुलिस को दी है।
विज्ञापन

डेरी गांव निवासी दशरथ यादव के दो पुत्र रोहित व विष्णु और बेटी प्रीति हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। मंगलवार को तीनों के बीच में संपत्ति का बंटवारा होने के लिए पंचायत बैठी थी। एक पुत्र के ससुर ने बंटवारा गलत बताते हुए विरोध कर दिया। जब दशरथ के पत्नी सुधा (45) ने जवाब दिया तो उसकी अपने समधी से कहासुनी हो गई। इस दौरान हुई गाली-गलौज से सुधा काफी आहत हो गई, लेकिन उसने किसी को महसूस नहीं होने दिया। मंगलवार की रात को सभी सोने चले गए। बुधवार की सुबह चार बजे दशरथ जागे तो कमरे के अंदर सुधा दिखाई नहीं दी। वह आवाज लगाते हुए अंदर के कमरे में गए तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। अंदर के कमरे में सुधा का शव फांसी के फंदे पर लटका था।
दशरथ के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और कमरे का निरीक्षण किया तो एक सुसाइड नोट मिला। रक्सा थानाध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि सुसाइड नोट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वजह समधी द्वारा अपमान किया जाना लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें