फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन हुए घायल 

Sun, 08 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी शिवकुमार यादव किसी काम से बाइक से जौनपुर जा रहे थे।  गौराबादशाहपुर थाना के पित्तुपुर नाले के पास पहुंचे थे तभी पिकअप के धक्के से घायल हो गए।

एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी सत्यदेव चौरसिया (65) अपनी बहन के घर गए थे। वहां से वह अपने भांजे शोभनाथ (38) निवासी सौरहा थाना फूलपुर इलाहाबाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शोभनाथ फिजियोथिरैपिस्ट हैं।

पुरऊपुर के पास उनकी क्लीनिक है। क्लीनिक के सामने वह सड़क पार कर रहे  थे तभी बाइक की चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठे सत्यदेव की मौत हो गई। जबकि शोभनाथ घायल हो गए। स्थानीय पीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरी बाइक पर सवार चालक बाइक छोड़ फरार हो गया। उधर मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त थी। पिछले दो महीने से इलाके में इधर उधर घूमते देखी जा रही थी। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार गद्दोपुर बाजार के पास मैजिक वाहन की चपेट में आने से चरियाही निवासी अच्छेलाल यादव घायल हो गए। उन्हें इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सौरइयां गांव निवासी राहुल पासवान (22) अपने ही गांव के बब्बन यादव (25)के साथ खुटहन जा रहे थे। तिकौलिया गांव के पास आटो की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें