फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां-बीवी के झगड़े की वीडियो बनाने पर बवाल 

Sun, 08 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वीडियो बनाने पर हुए पथराव में घायल हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिविल लाइन के मल्हूपुरा में पति-पत्नी की झगड़े की वीडियो क्लिप बनाकर मोहल्ले में दिखाने पर बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे के सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव होने पर करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। दोपहर बाद फिर से दोनों पक्षों में रार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर दो आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन


मल्हूपुरा के गली नंबर आठ में हाजी सलमुदीन और हाजी यामीन के अगल-बगल में मकान हैं। दोनों ही बिरादरी से तेली समाज से हैं। दोनों का ही भैंसों की डेयरी का व्यापार है। सलमुदीन के पुत्र फैयाज का अपनी बीवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।

दोनों आंगन में खड़े होकर लड़ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान यामीन पक्ष के सुहेल ने अपने मकान की छत से दोनों की लड़ाई की वीडियो क्लिप बना ली। बाद में सुहेल ने यह क्लिप मोहल्ले के लोगों को दिखानी शुरू कर दी। इस बात को लेकर सुबह करीब दस बजे सलमुदीन पक्ष के लोग यामीन पक्ष से विरोध जताने पहुंचे और बनाई गई वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


दोनों ओर के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। सलमुदीन के मकान के भीतर आरोपियों ने घुसकर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। भीतर रखे अन्य सामान को भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को मौके से खदेड़ा।

पुलिस को देख आरोपी गलियों के भीतर घुसकर इधर-उधर को भाग गए। दोनों और के करीब एक दर्जन घायल लोगों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया गया। दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्ष की महिलाओं और पुरुषों के बीच फिर से झगड़ा हो जाने पर पुलिस दो और आरोपियों को पकड़ लिया। 

बवाल में घायल हुए लोग
मल्हूपुरा मेें हुए पथराव में सलामूदीन, फैजान, प्रवेज, शमीम, शहजाद, यामीन, हज्जन,  आस मौहम्मद, साबिर, जाकिर, इकबाल आदि लोग घायल हैं। 

रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहे 
मल्हूपुरा के दो पक्षों में बवाल के बाद मोहल्ले के जिम्मेदार लोग थाना सिविल लाइन पहुंचे और पुलिस से मिलकर मामले में फैसला कराने की गुहार लगाई। एसओ ने फैसले की बात से साफ इंकार कर दिया तो दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने से बचने लगे।

एसओ ने तुरंत चौकी इंचार्ज को पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। दरोगा चंद्रसेन सैनी की ओर से दोनों पक्षों के जाकिर, आसमौहम्मद, साबिर, इकबाल, हाजी यामीन, सुहेल, परवेज, इरफान, फैयाज, रियाजु, सलामुदीन और मौहम्मद शमी सहित 12 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नौ लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें