शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को धरनीधरपुर मुहल्ले में छापेमारी कर 1000 लीटर लहन बरामद किया। मौके पर ही बरामद लहन को पुलिस ने नष्ट करा दिया। पुलिस आए दिन इस मोहल्ले में छापेमारी कर लहन बरामद करती है
इसके बावजूद इस धंधे पर रोक नही लगा पा रही है। शहर कोतवाली को सूचना मिली कि धरनीधरपुर मोहल्ले में कच्ची शराब तैयार किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने भंडारी चौकी प्रभारी घनश्याम यादव के नेतृत्व में टीम भेजकर छापेमारी
की। इस दौरान कोई व्यक्ति नही पकड़ा गया लेकिन करीब एक हजार लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया। अवैध कच्ची शराब का धंधा करने वाले लोग नाले के किनारे गड्ढे में टीन और प्लास्टिक के डिब्बे में लहन गाड़ा गया था।
पुलिस ने कुछ को निकालकर और कुछ को उसी में गहदाले से छेदकर नष्ट कर दिया। बता दें कि उक्त मोहल्ले से एक नाला गुजरा है जिसके दोनों तरफ झाड़ी है। कच्ची शराब सौदागर इसी के बीच अपना धंधा चलाते हैं। टीम में कृष्ण गोपाल शुक्ल और कई सिपाही शामिल थे।