फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी के घर लाखों की चोरी 

Wed, 09 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ला निवासी गल्ला व्यवसायी अशोक साहू के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने  मंगलवार की रात नकदी समेत पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। चोरी का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। अशोक साहू के पुत्र आनंद साहू की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया।    ईशापुर मोहल्ला निवासी अशोक साहू की सुतहट्टी में गल्ला का कारोबार है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। अशोक साहू मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोये थे। अशोक साहू के पुत्र आनंद ने बताया कि रात में खाना खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो गए।
विज्ञापन
तीन बजे उनकी नींद खुली तो देखा उनके पिता के कमरे में लाइट नहीं जल रही थी। बरामदे में भी अंधेरा था। मोबाइल की टार्च जलाकर वह कमरे में गए तो देखा बरामदे में लगा सीएफएल निकाल लिया गया था और पिता के कमरे में बोर्ड से बल्व की स्विच आफ कर दी गई थी। आलमारी खुली थी और उसमें रखा सामान गायब था। वह सीढ़ी की तरफ गए तो देखा छत पर लगा सीढ़ी का दरवाजा भी खुला था और छत पर कुछ सामान बिखरे पड़े थे जो आलमारी से निकाल गए थे। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी जुट गए। मकान के पीछे स्थित मंदिर की तरफ से चोर छत पर चढ़े थे। और सामान समेटने के बाद उसी रास्ते से निकल गए थे। आनंद ने बताया कि ऐसा लगता है कि रात में सीढ़ी का दरवाजा खुला ही रह गया था। उन्होंने बताया कि आलमारी में डेढ़ लाख नकदी और करीब साढ़े तीन लाख से अधिक के जेवरात थे। आनंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें