फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का हत्याभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में शादी से इंकार करने पर पांच दिन पूर्व नदीम कॉलोनी में युवती की हत्या के मामले में कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनमें मुख्य आरोपी की बहन भी शामिल है।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के रांगड़ो का पुल दाउद सराय निवासी अब्दुल अजीज की बेटी इकरा उर्फ सानिया पांच फरवरी की शाम नदीम कॉलोनी में अपनी मौसी रजिया बेगम पत्नी मंसूर के यहां आई हुई थी। यहां वह संदिग्ध हालात में झुलस गई थी।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रजिया बेगम ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए किशोरी के पड़ोसी सलमान पुत्र पप्पू उसकी बहन कामनी और दोस्त अजहर पर उसके घर में घुस कर शादी से इंकार करने पर घर आई हुई उसकी भांजी इकरा उर्फ सानिया पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया था। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान इकरा की मौत हो गई थी। दर्ज कराया गया मामला हत्या में तरमीम किया गया। बुधवार को विवेचक सुनील कुमार ने प्रेमिका की जला कर हत्या करने के आरोपी  सलमान को अंबाला रोड स्थित शारदा नगर ओवरब्रिज के निकट से गिरफ्तार कर  लिया,  जिसे जेल भेज दिया गया है।

बाकी दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने कहा कि उनकी भूमिका की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर,  पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी सलमान ने खुद को निर्दोष बताया। उसका  कहना था कि इकरा उससे निकाह करना चाहती थी, मगर उसके परिजन इसके लिये तैयार  नहीं थे। इसीलिए उसे रिश्तेदारी में छोड़ रखा था, जहां परेशान होकर इकरा ने आत्मदाह कर लिया। इस मामले में उसे झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें