फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक ट्रक मांस गड्ढे में डलवाया 

Tue, 11 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
करंजाकला के भदेठी गांव के पास मांस लदा पकड़ा गया ट्रक।
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के पास सोमवार को सुबह मांस लदा ट्रक सड़क किनारे दलदल में फंस गया। पहले तो चालक ने ट्रक को निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मांस को उसमें डलवा दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया । खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव की ओर से आ रहा ट्रक सोमवार को सुबह करीब पांच बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के पास पहुंचा था तभी ट्रक का पहिया सड़क किनारे दलदल में फंस गया।

पहले तो चालक ने ट्रक को निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक नहीं निकला तो वह छोड़कर फरार हो गया। भदेठी गांव निवासी विहिप के उपाध्यक्ष हरीराम बिंद को इसकी खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे। ट्रक का ढाला चारों तरफ से बंद था। ऊपर जाली लगी थी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा तो उसमें मांस लदा था। उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को दिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ एसओ केके मिश्रा मौके पर पहुंचे गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ट्रक को बाहर निकलवाया।

उसी गांव में बस्ती से दूर खेत में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने मांस को गड्ढे में डलवाकर उसमें 10 बोरा नमक डलवाकर मिट्टी से पाट दिया। पुलिस के मुताबिक मांस लदा ट्रक संख्या यूपी 11 टी 5545 सहारनपुर की है। जांच की जा रही है कि ट्रक किसका है।

थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि सहारनपुर निवासी ट्रक मालिक व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षण के लिए नमूना प्रयोगशाला मथुरा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें