फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों को पांच वर्ष का सश्रम कारावास 

Sun, 24 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर 14 वर्ष पूर्व हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के जज बलराज सिंह ने सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही सभी आरोपियों पर साढ़े तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। जबकि आरोपी चंद्रबहादुर उर्फ चंदू की दौरान विचारण मुकदमा मौत हो गई थी। इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा अबेट कर दिया गया। 

बक्शा थाना क्षेत्र के बाहरपुर निवासी लाल साहब यादव ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राजबहादुर वगैरह से जमीन की पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश को लेकर नौ जून 2002 के दिन 11 बजे आरोपीगण डीहजहनियां निवासी राजबहादुर यादव, चंद्रबहादुर उर्फ चंदू, जंगबहादुर, शेषनाथ, हरिशंकर उर्फ हरिबंश, रामबक्श व नरेंद्र
विज्ञापन


अपने हाथ में लाठी डंडा, राड व बंदुक से लैस होकर गांव की सड़क पर पुलिया के पास आरोपी रामबक्श के ललकारने पर जान से मारने की नियत से मुझे मारने पीटने लगे। जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई। शोर पर बचाने मेरे बड़े भाई कबीर आए। उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इसी दौरान आरोपी हरिशंकर उर्फ हरिबंश ने अपने लाइसेंसी बंदुक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले की आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता इंद्रसेन सिंह व राजनाथ चौहान ने कुल सात गवाह कोर्ट में परिक्षित कराया।

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस एवं तर्को को सुनने के पश्चात आरोपी राजबहादुर यादव, जंगबहादुर, शेषनाथ, हरिशंकर उर्फ हरिबंश, रामबक्श व नरेंद्र को दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास और साढ़े तीन-तीन हजार रुपया अर्थदंड  की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें