फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से 25 हजार रुपये, बाइक लूटी 

Tue, 19 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलाम गंज के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से असलहे के बल पर 25 हजार रुपये और उसकी बाइक लूट ली। घटना के डेढ़ घंटे बाद बाइक छह किलोमीटर दूर कुल्हना मऊ के पास हाईवे पर लावारिस हाल में मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बक्शा में स्थित सोना नंदन पेट्रोल पंप के मैनेजर अशोक मौैर्य सोमवार को करीब 12 बजे पंप से निकलकर जौनपुर जा रहे थे। वह बाइक से शिवगुलाम गंज पहुंचे थे तभी पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर के उन्हें रोक लिया।

एक बदमाश ने उन्हें असलहा सटा दिया और डिक्की खोलवाकर तलाशी ली। डिक्की में कुछ नहीं मिला तो अशोक मौर्य की जेब से 25 हजार रुपए, एटीएम, मोबाइल और बाइक छीन लिया। लूट के बाद बदमाश जौनपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद वह एक बाइक सवार को रोक कर उसके साथ बक्शा थाने पहुंचे और पुलिस से आपबीती सुनाई। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें