फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक लड़ रहे जिंदगी की जंग

Sun, 07 Mar 2021 10:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे पर रविवार की रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख़्मी हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी अरविंद सिंह (38) अपने साथी अनुराग (28) के साथ बाइक से मछलीशहर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर पाल चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार थलोई गांव निवासी राहुल प्रजापति (32) से टक्कर हो गई।

सड़क पर गिरा राहुल पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अरविंद और अनुराग गम्भीर रूप से घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें