फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध और वृद्धा की मौत

Sun, 12 Mar 2017 08:47 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
सड़क हादसों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई घटनाओं में एक वृद्ध और एक वृद्धा की मौत हो गई। मछलीशहर में इनोवा कार की चपेट में एक बुजुर्ग आ गया जबकि जलालपुर में कुएं में एक वृद्धा जा गिरी। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार, नगर के चुंगी चौराहे के निकट रविवार को इनोवा कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। डगरियांव निवासी कमला सरोज  (62) बाइक से नगर की तरफ  आ रहे थे। पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही वह पेट्रोल पंप की तरफ मुड़े तभी सामने से आ रही इनोवा कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह पांच फीट से अधिक ऊचाई तक उछल पड़ा और सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जलालपुर संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के नहोरा सिंघापुर गांव में रविवार को कुएं में गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। गांव निवासी बवना (65) पत्नी खिलावन घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं से पानी लेने के लिए गयी थी। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। कुएं में गिरते हुए उन्हें किसी ने देखा नहीं थी। काफी देर बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई तो किसी किसी ने कुएं में देखा तो पानी में महिला की लाश उतराई थी। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को खबर किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें