फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Sun, 12 Mar 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ऊपरी मध्य गंग नहर पुल के समीप एक दूध के टैंकर की चपेट में आकर खुर्जा के दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, हापुड़ बाईपास पर रामपुर कट के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार फरीदपुर (बरेली) निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ऊपरी मध्य गंगनहर पुल के पास बाइक पर सवार खुर्जा के दो युवक पहले सामने से आ रही कार से टकराए। इसके बाद पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक समेत दोनों युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त कुलदीप (30) पुत्र डालचंद निवासी मोहल्ला तेजाघाट खुर्जा व नितिन पुत्र नारायण सैनी निवासी सुभाषनगर रोड खुर्जा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

दूसरी ओर बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी संयूब पुत्र पुत्तन व फखरूद्दीन दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। होली की छुट्टी के चलते दोनों रविवार सुबह बाइक से बरेली अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही वह रामपुर कट के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान फखरूद्दीन (22) की मौके पर मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें