फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान में दिन दहाड़े डकैती

Tue, 08 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शाहगंज पड़ाव के पास  दूकान में डकैती के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार शाहगंज पड़ाव स्थित शुभम कुमार ज्वेलर्स में सोमवार को बदमाशों ने सराफा कारोबारी के सिर पर पिस्टल से हमला कर शोकेस और तिजोरी में रखे करीब 25 लाख के गहने एवं नकदी लूट ले गए। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद पूरे नगर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सराफा करोबारियों में दहशत पैदा हो गया। सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। शुभम ज्वेलर्स पर दिनेश वर्मा बैठे हुए थे। उनके साथ कर्मचारी अशोक पाल भी बैठा था।

इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर  पहुंचे और उन्होंने कई तरह के सोने की चेन निकलवाया। एक-एक कर कई चेन दिनेश वर्मा ने उनके सामने रखवा दिए। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो बदमाश दुकान में आए और आते ही पिस्टल निकालकर दिनेश को सटा दिया।
विज्ञापन


लाकर की चाभी मांगा, नही देने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उधर, चारों बदमाश मिलकर गहने समेट लिए, दुकान पर अक्सर शुभम सेठ बैठते थे, लेकिन वह वाराणसी जा रहे थे। रास्ते उन्हें दुकान पर डकैती की सूचना मिली तो लौट आए।

शुभम ने बताया कि तकरीबन 25 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने और 20 हजार रुपये बदमाश लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली, सीओ सिटी डाग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें