फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम की कार बदमाशों ने लूटा 

Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास शनिवार की रात बोलेरो सवार चार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर एक बैंक के रिजनल मैनेजर की होंडा कार लूट ली और फरार हो गये। पुलिस बदमाशों की तलाश की बजाय घटना को विवाद का रूप देने में जुट गई है। पीड़ित के मुताबिक लुटेरों की संख्या चार थी। उन्होंने लूट का केस रविवार को दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के सिधारी गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स की फैजाबाद शाखा में रिजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात अपनी  कार संख्या यूपी 32 जीएल 1237 से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। कार उनका चालक जयसिंह चला रहा था।

रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह गुरैनी बाजार के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा लिया। बोलेरो में से दो बदमाश उतर कर उनके चालक को पिस्टल सटा दिये। इसके बाद रिजनल मैनेजर व चालक को गाड़ी से बाहर खींच लिया और उसकी मोबाइल ले ली।
विज्ञापन


एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। कार लेकर भागने के दौरान दूसरा बदमाश भी कार में बैठ गया। इसके बाद जौनपुर की तरफ भाग गए। रिजनल मैनेजर ने घटना की सूचना अपने भाई लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक को दी। उन्होंने जिले के अफसरों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

रविवार को थाने पहुंचकर बैंक अफसर अनिल श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया। कार्यवाहक एसओ नकी हैदर रिजवी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला फाइनेंसर से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें