फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में मासूम से दुराचार का प्रयास

Tue, 17 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक बाजार के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा दो की छात्रा के साथ सोमवार की सुबह अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। संयोग था कि बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर शिक्षामित्र कमरे में पहुंच गई, जिससे उसकी अस्मत बच गई। उसने शोर किया तो आसपास के लोग दौड़कर आए और आरोपी की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। यह बात गांव में जैसे ही फैली पूरा गांव उमड़ पड़ा। पुलिस जब आरोपी को जीप से ले जाने लगी तो गुस्साए लोग उसकी पिटाई करने के लिए वाहन से खींचने लगे। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो लोग जीप पर पथराव करने लगे। प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी का भी भवन बना है।

भवन में पेंटिंग का काम चल रहा था। पेंटिंग का काम  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र  के जपटापुर गांव निवासी विनोद (45) कर रहा था। सुबह सात बजे ही वह पेंटिंग के लिए पहुंच गया था। उसी दौरान कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका विद्यालय पहुंची। सुनसान देख कर वह बालिका को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


बालिका ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर उसी समय विद्यालय पहुंची महिला शिक्षामित्र दौड़ी और विरोध करते हुए शोर करने लगी। इससे आसपास के लोग भी आ गए।  लोगों ने आरोपी की पिटाई कर एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। उधर गांव में यह बात फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर बाद पुलिस भी आ गई। 

मौके पर सीओ शाहगंज जटाशंकर राव भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाल कर जीप में बैठाया तो लोग उसे मारने के लिए खींचने लगे। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पथराव किया।

एसपी  सिटी रामजी सिंह यादव खुटहन थाने पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें