फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपी को छोड़ने का आरोप

Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घंटाघर के लोगों ने सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कोतवाली पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राकेश कोरी पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे राकेश कोरी के परिजनों और उनके समर्थकों ने बताया कि 25 फरवरी को कुछ लोगों ने प्रताप विहार में बजरिया निवासी राकेश कोरी पर जानलेवा हमला किया था। गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सोनू भागा हुआ है।

आरोप है कि 13 मई को फिर कुछ हमलावरों ने राकेश कोरी के घर पर फिर हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दो भाग गए। लोगों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी सोनू था, जो प्रताप विहार में किए गए जानलेवा हमले का आरोपी है।
विज्ञापन


लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया। उन्होंने एसपी सिटी से इसकी शिकायत की। एसपी सिटी ने कहा कि वह जांच कराएंगे और अगर पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें