क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी उदय राज प्रजापति का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 88 हजार रूपये निकाल लिए। उदराज ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की है। ठगों ने धनराशि चार किस्तों में निकाली।
उदय राज प्रजापति निवासी शाहपुर का यूनियन बैंक शाखा घनश्यामपुर के खाता है। वह 27 जून को एटीएम कार्ड से बीस हजार रूपये निकालने गए थे। पैसा निकालते समय किसी ठग ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उदयराज अपने खाते से 20 हजार रूपया लेकर घर चले आए। उन्हें एटीएम कार्ड बदले जाने तक का एहसास नहीं हो सका। इसी बीच 29 जून को ठग ने पचास हजार, 30 जून को तीन बार में पचीस हजार, एक जुलाई को दो बार में तेरह हजार तथा चार जुलाई को एक बार में सात सौ रूपया निकाल लिया।
इस प्रकार ठग ने उसके खाते से अट्ठासी हजार सात सौ रूपया निकाला। सोमवार वह जब रूपया निकालने एटीएम गए तो काफी प्रयास के बाद रूपया नहीं निकला। जिस पर वह कार्ड लेकर बैंक पहुंच गए। कार्ड की जांच करने के बाद बैंक कर्मियों ने बताया कि यह कार्ड उनका नही है। खाते का बैलेंस देखा गया तो मात्र 45 रूपये बचे थे। खाते से इतनी बड़ी रकम निकल जाने से उदयराज हतप्रभ रहे गए। उन्होंने जानकारी यूनियन बैंक के प्रबंधक को लिखित तौर पर दी।