फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने गेटमैन को पीटा 

Thu, 04 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पशु तस्करों के हमले में घायल गेटमैन लालबहादुर।
विज्ञापन
 महराजगगंज रोड पर स्थित बदलापुर रेलवे क्रासिंग के गेटमैन पर बुधवार की भोर में तस्करों ने सरिया से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पशु तस्कर रात में जबरन  गेट खोलवाना चाहते थे। ऐसा   करने से इनकार करने पर जमकर पिटाई की गई। जिले में पशु तस्करों के काकस के आगे पुलिस भी लाचार दिख रही है।

तस्कर कहीं पुलिस टीम पर पथराव कर दे रहे हैं तो कहीं उन पर गाड़ी चढ़ा दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे बदलापुर रेलवे क्रासिंग पर भी पशु तस्करों ने ऐसा ही दुस्साहस किया।
विज्ञापन


बिठुआकला गांव निवासी लालबहादुर यादव (58) गेट नंबर 23 सी पर तैनात थे। भोर में करीब तीन बजे महराजगंज की ओर से बदलापुर की तरफ आ रही पशुओं से लदी पिकअप रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तो गेट बंद था। पशु तस्करों ने गेटमैन से गेट खोलने को कहा तो उसने असमर्थता जताई।  

इसके बाद पशु तस्कर अपनी पिकअप  पीछे ले जाकर सराय त्रिलोकी मोड़ पर खड़ा कर दिए। ट्रेन पार होने के बाद जब गेट खुला और सभी वाहन पार हो गए तो तस्करों ने पिकअप को पहले रेलवे लाइन को पार कर किनारे खड़ा कर दिया।

इसके बाद चार की संख्या में पहुंचे और सरिया से हमलाकर उसकी पिटाई कर दी। घायल गेटमैन ने किसी तरह फोन से घर वालों को और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसको उठाकर अस्पताल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें