जफराबाद । स्थानीय जफराबाद नगर पंचायत से गुरुवार को स्कूल के लिए निकले सातवीं कक्षा के दो छात्र लापता हो गए। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
जफराबाद के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी बबलू पेंटर का पुत्र शौकत कक्षा सात तथा ताड़तला निवासी अल्ताफ का पुत्र अल्तमस कक्षा आठ का छात्र है। दोनों गुरुवार को 6 बजे स्कूल जाने के लिए निकले थे परंतु जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर अपने बेटों के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि गुरुवार को दोनंो स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई है।