फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने लोन को छिपाकर मकान बेचा,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मकान पर बैंक का लोन होने के बावजूद तथ्यों को छिपाकर एक शिक्षक ने मकान बेच दिया। खरीददार को जब बैंक से कुर्की की नोटिस मिली तो उसके होश उड़ गए। बार-बार कहने के बावजूद भी बैंक का पैसा न चुकाने पर शिक्षक के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी बीआर सुमन ने अपनी पत्नी विद्या राव के नाम 21 अगस्त 2015 को पकड़ी रवींद्र गली में एक मकान रजिस्ट्री कराया था। उन्होंने यह मकान 19 लाख रुपये में प्राथमिक विद्यालय पकड़ी तैनात शिक्षक राकेश कुमार दुबे से खरीदा था। बीआर सुमन का आरोप है कि उक्त मकान पर बैंक से हाउसिंग लोन था लेकिन उन्हें रजिस्ट्री के समय किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जबकि उस मकान पर 10 लाख का लोन काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक से था। कुछ दिन बीतने के बाद बैंक से पैसा जमा करने की नोटिस मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शिक्षक राकेश दूबे से इस बाबत बात किया तो वह आना कानी करने लगे। बैंक द्वारा दोबारा मकान की कुर्की की नोटिस मिली तो लोन जमा करने का फिर आग्रह किया। लेकिन राकेश दूबे ने लोन जमा करने से साफ इंकार कर दिया। शिक्षक के रवैये और धोखाधड़ी से आहत बीआर सुमन ने शनिवार को थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें