फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स की कमरे में मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत नर्स सावित्री देवी यादव (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोपहर उसका शव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट कचहरी के निकट स्थित पवन प्लाजा हास्टल के कमरे में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेखवलिया गांव निवासी सावित्री देवी जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर नर्स के पद पर तैनात है। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास स्थित पवन प्लाजा हास्टल में पांच साल से रहती थी। सोमवार को दोपहर सावित्री के भाई ने कई बार उसे फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद उसने हास्टल के केयर टेकर को फोन किया। केयर टेकर ने जाकर खिड़की से देखा तो वह अपने बेड पर बेसुध पड़ी थी। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस पहुंच गई। सावित्री के कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन बालकनी की तरफ का दरवाजा खुला था। बालकनी के रास्ते अंदर जाकर मुख्य दरवाजे को अंदर से खोला गया। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो उसके सिर में चोट का निशान देखकर उन्हें आशंका हुई। उसके बाद परिजन शव लोकर लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हास्टल के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि नर्स का शव कमरे से निकालते समय सीढ़ी पर गिर गया था। संभव है इससे सिर में चोट आई हो। मगर मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। पता चला है कि सावित्री कई दिनों से बीमार थी और अस्पताल भी नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें