फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी जानकारी देने पर नपे सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षण

Mon, 25 Feb 2019 11:47 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने झूठी जानकारी देकर अधिकारियों को गुमराह करने वाले सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जेके शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक ने एसएसपी से बताया कि अर्पित का मोबाइल बरामद हो गया है। यह जानकारी उन्होंने अर्पित के घरवालों को भी दी थी, लेकिन सोमवार को अंतिम संस्कार के वक्त सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी के पास अर्पित के मोबाइल से फिरौती का फोन आया, जिसमें 15 लाख रुपये देने की डिमांड की गई। इससे गुस्साई भीड़ बगैर अंतिम संस्कार कर शव का लेकर चली आई और शव रखकर हंगामा किया। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक जेके शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। परिजन प्रभारी कोतवाल नीरज शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसपी ग्रामीण ने लोगों को उनके खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद ही परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें