फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर(जौनपुर)। क्षेत्र में आए दिन हो रही पशु चोरी की घटना के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस पशु चोरों से मिली हुई है। दो माह के भीतर क्षेत्र के अलग अलग गांवों में 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शार्दुल सम्राट की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर बदलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाए। अपनी मांग से संबंधित एसपी को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी को सौंपकर पशु चोरी की घटनओं पर अंकुश लगाने की मां की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इलाके में काफी दिनों से पशु चोर सक्रिय हैं। लोगों के पशुशाले से भी कीमती भैंस उठा ले जा रहे हैं। जहां पशुपालक विरोध करते हैं तो उनपर ईंट पत्थर चलाकर घायल भी कर दे रहे हैं। पिकअप लेकर रात में चल रहे इन पशु चोरों पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं रह गया है। वे जहां चाहते हैं वहीं से भैंस पिकअप में लाद ले रहे है। लेकिन पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है। इससे लगता है कि पुलिस पशु चोरी करने वाले गिरोह से मिली हुई है। तभी वे बेखौफ रात में निकलते हैं और लोगों की कीमती भैंस पिकअप में लाद ले जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में विवेक यादव , सुरेन्द्र शर्मा , ललित मौर्य , विनय शुक्ला ,विनोद यादव , अतुल शुक्ला समेत अन्य लोगीमौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें