फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दंबगों ने महिला को पीटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में दंबगों ने महिला को पीट दिया। महिला ने तुरंत हंड्रेड डायल को फोन करने के साथ ही थाना जफराबाद में पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने महिला को मारने के आरोप में दो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

मोहद्दीनपुर गांव की निशा देवी पत्नी चंद्र प्रकाश यादव मंगलवार को अपने घर में खाना बना रही थी । तभी उसके पटीदार संतराम यादव, असरफी लाल, राम प्रकाश, सीफा देवी उसके घर में पहुंच गई। इस दौरान निशा से गाली गलौज और तूतू मैंमैं करते हुए उसकी पिटाई कर दिया। जिसकी सूचना तत्काल निशा देवी ने 100 नंबर की पुलिस को दिया। साथ ही थाना जफराबाद में पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर एसओ ने संतराम, असरफी लाल, राम प्रकाश, और सीफा देवी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं निशा देवी को मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष जफराबाद पर्व कुमार सिंह ने कहा दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें