फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ास मांगने पर बारातियों ने व्यवसायी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव के पास शनिवार की शाम पास मांगने पर बारातियों ने कोल्ड ड्ऱिक व्यवसायी को मारपीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ बारातियों ने गाड़ी में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी तोड़ दीं। घायल व्यवसायी का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी जफर आलम कोल्ड ड्रिंक का व्यापार करते हैं। शनिवार की रात वह कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई देकर लौट रहे थे। हाजी रफीपुर गांव के समीप सड़क पर आजमगढ़ जनपद के फूलपुर से आई बारात घूम रही थी। जिससे पास मांगने पर बरातियों को नागवार लगा। वाहन चला रहे व्यवसायी को मार-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित राजभर निवासी मुस्तफाबाद थाना फूलपुर व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें