फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुराचार के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करीब दस माह पूर्व शहर के एक होटल में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ हुए दुराचार के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने इलाहाबाद से गिरफ्तार शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती किसी दूसरे शहर में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। उसी कालेज से बीएड कर रहे कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोयरपट्टी निवासी पवन कुमार का युवती से जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक पिछले मार्च महीने में शहर में आया था। युवती को बहला फुसलाकर शहर के एक होटल में ले गया जहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। युवती के अचेत होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने में पवन के दो साथी भी उसके सहयोग में शामिल थे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मार्च में ही तीन के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी तभी गुरुवार को शहर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि दुराचार के आरोपी इलाहाबाद में हैं।
वह उप निरीक्षक हरिप्रकाश यादव व कोतवाली के तीन सिपाहियों के साथ इलाहाबाद पहुंच गए। मुखबिर की निशानदेही पर रात में करीब साढ़े बारह बजे इलाहाबाद के उंचवागढ़ी स्थित ट्रैफिक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार आर्य निवासी कोयरपट्टी थाना पटेहरवा कुशीनगर, रामप्रवेश पासवान, निवासी अनिरुद्धवा थाना कसिया और मोहनलाल शर्मा निवासी मझउआ थाना पटेहरवा कुशीनगर को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें