मधुबन। थाना क्षेत्र के सरफोरा में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की तहरीर पर दूसरे पक्ष की दो महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सरफोरा निवासी सीमा यादव पुत्री रामसरीख और कुसुम देवी पत्नी श्रवण के बीच गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आपस में एक दूसरे से भिड़ गईं। जिसमें सीमा घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार को घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने कुसुम पत्नी श्रवण तथा मीरा पुत्री शिवनंदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।