मछलीशहर। नगर के छैलामियां का पूरा मोहल्ले में वन विभाग अनुमति के बगैर पीपल के पेड़ की कटान की जा रही थी। इससे आक्रोशित बजरंग दल के सदस्यों ने शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से कटान रुकवा दिया। साथ ही तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
नगर के छैलामिया का पूरा मोहल्ले में प्लॉटिंग का काम चल रहा है।वहां की भूमि पर शीशम, महुआ, पीपल व नीम के पेड़ हैं। इसमें से कुछ पेड़ों को काटने आदेश लेकर सभी पेड़ों की कटाई की जा रही है। पीपल के पेड़ के काटे जाने की सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर विरोध करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पत चला कि बगैर अनुमति के ही पीपल काटा जा रहा था। बजरंग दल के नगर संयोजक रणजीत पाठक ने तहरीर दी।वन क्षेत्राधिकारी बी डी पांडेय ने बताया कि कुछ वृक्षों को काटने की अनुमति दी गई है। बगैर अनुमति के पेड़ काटने की जांच होगी।