फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित मकान से ईंट निकालने दो पक्ष हुए आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में स्थित एक विवादित मकान से ईंट निकालने के दौरान शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थानागद्दी बाजार निवासी मुस्ताक और नाऊपुर निवासी प्रदीप सिंह के बीच थानागद्दी यूनिन बैंक के पास स्थित एक मकान का विवाद है। शुक्रवार को दोपहर मुस्ताक और उनके परिवार के लोग इसी विवादित मकान से ईंट निकाल रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने हाईकोर्ट का स्टे होने का हवाले देते हुए मकान पर हाथ लगाने से मना किया। लोग नहीं माने तो प्रदीप सिंह के पक्ष के लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान फायंरिं हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह मौके पर सिपाहियों के साथ पहुच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें