जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज नईगंज निवासी रमेश चंद्र पांडेय के बैंक खाते से जालसाजों ने 1.20 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज देखने के बाद उन्होंने बैंक जाकर एटीएम को लाक कराया और बैंक शाखा प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में रमेश चंद्र पांडेय ने कहा है कि एसबीआई की मुख्य शाखा में उनका बैंक खाता है। तीन दिसंबर को करीब सवार एक बजे वह एसबीआई के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। उस वक्त एटीएम बूथ में दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे। वह रुपये व एटीएम कार्ड लेकर घर चले आए थे। छह दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया जिसमें पांच दिसंबर को खाते से 80 हजार और छह दिसंबर को दो किस्तों में 40 हजार रुपये निकल गए। बैंक शाखा प्रबंधक ने खाते का स्टेटमेंट देखने पर बताया कि उनके खाते से आसनसोल और पटना से एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। जबकि खाताधार का दावा है कि एटीएम उसके पास ही है।