फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में केस दर्ज न होने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज के पास गुरुवार की देर शाम लाठी डंडे से मारपीट कर बदमाशों द्वारा सराफ कारोबारी से आभूषण लूटने के मामले में दूसरे दिन तक कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार को आलमगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने आलमगंज में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ एके शुक्ला ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

गुरूवार की रात आठ बजे सुरियावां से सर्राफा व्यवसायी शिवा सोनी उर्फ गोरे सेठ आभूषण का ऑर्डर देकर वापस आ रहा था। सुजानपुर वरुणा नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर लाठी डंडे से पीटकर गले से सोने की चैन, और पर्स में रखा सोने का लाकेट लूट लिया था। पिटाई से अचेत व्यवसायी को देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना देने के साथ ही इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। रात में मौके पर पहुँची पुलिस घटना स्थल भदोही जिले के सुरियावां थाना में होने की बात कहकर लौट गई। सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। शुक्रवार की सुबह तक कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ ने केस दर्ज कराने का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें