फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने चंदवक बाजार में काटा बवाल, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक बाजार के पास मूर्ति विसर्जन स्थल पर लगे मेले में शनिवार की देर शाम अराजक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। अराजक तत्वों ने ठेले पर लगी दुकानों को पलट दिया। कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चंदवक निवासी श्रीराम सोनकर की तहरीर पर चार नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर रविवार को चार लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चंदवक क्षेत्र के गोनौली गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए गाजे-बाजे के साथ लोग गोमती नदी के किनारे वरमलपुर बागीचे में बने अस्थायी तालाब में ले जा रहे थे। प्रतिमा चंदवक बाजार में पहुंची थी कि इसी बीच एक ठेले से वाहन टकरा गया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी । बात इतनी बढ़ी कि अराजकतत्वों ने अशोक सोनकर, गुलाब सोनकर ,श्रीराम सोनकर के साथ ही कई ठेलों को पलट दिया। रोडवेज सहित कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़े जाने के दौरान दुर्व्यवहार पर महिलाएं चिल्लाने लगीं। बाजार निवासी सुदामा पांडेय के दरवाजे पर पर खड़ी टबेरा का भी शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही कई अराजक तत्व भाग गए वहीं चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चंदवक निवासी श्रीराम सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 12 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और एससीएसटी के तहद मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें