फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कसी पेंच, तो गिरफ्तार हो गया इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर /जौनपुर। थाने से चकमा देकर फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी डीपी सिंह ने तीन दिन में बदमाश की गिरफ्तारी नहीं होने पर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की चेतावनी दी थी। इस पर तेजी दिखाते हुए पुलिस ने नाटकीय ढंग से 15 हजार के इनामी बदमाश को प्रसाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सखैला गांव निवासी सतीश गौतम पर गौराबादशाहपुर में व्यापारी को गोली मारने और लूट सहित कई मामलों में वांछित था लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। उस पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था और गैंगस्टर भी लगाया गया था। पुलिस ने उसे नौ सितंबर को गिरफ्तार किया और दस सितंबर को भोर में चकमा देकर थाने से भाग गया। जब मुंशी एवं पहरे पर तैनात होमगार्ड दोनों सो रहे थे। सतीश के भागने के बाद एसपी ने मुंशी जमील खान को निलंबित कर दिया था जबकि होमगार्ड नंदलाल राम को बर्खास्त करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा था। उपनिरीक्षक रविंद्र गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुंशी जमील खान और नंदलाल राम के साथ ही फरार सतीश के ऊपर केस दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी थी। एसपी ने उस पर पांच हजार से इनामी राशि बढ़ाकर 15 हजार कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन पहले थानेदार को चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें