फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश ...

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कृपाशंकर नगर मोहल्ले में शनिवार को कमरे में बंद कर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गए तो आरोपी दो युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद, एक अज्ञात युवक और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कस्बे की एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। किशोरी के मुताबिक वह कृपाशंकर नगर पानी की टंकी के पास एक मकान के बाहर खड़ी होकर अपने सहेली का इंतजार कर रही थी। तभी मकान के अंदर मौजूद दो महिलाओं ने उसे यह कहते हुए अंदर बुला लिया कि अंदर बैठ जाएं। लड़की हो बाहर खड़ी रहना ठीक नहीं है। वह जैसे ही कमरे के अंदर गई तो वहां पहले से मौजूद दो युवक उसे जबरन एक कमरे में उठा ले गए। महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। वह कमरे में चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। तभी महिला ने बाहर से दरवाजा खोल दिया और दोनों युवक फरार हो गए। सूचना पर किशोरी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचकर किशोरी ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक व दो महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कृपाशंकर नगर मोहल्ला निवासी इरफान अहमद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी और आरपी दोनों अलग अलग सम्प्रदाय के होने के चलते कस्बे में तनाव जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें