फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की मौत से नाराज लोगों ने शव रखकर दिया धरना

Sat, 15 Sep 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा और दस लाख मुआवजे की मांग, एसडीएम ने 24 घंटे कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहा बाजार। खिरकिया मुसहर बस्ती में शुक्रवार को 12 घंटे के अंदर बीमारी और गरीबी से दो सगे भाइयों की मौत से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह पूर्वांचल किसान यूनियन की अगुवाई में गांव में ही शव रखकर धरना दिया। वे लोग स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


गांव में दो मौत से कोहराम मचा हुआ है।पडरौना ब्लॉक के खिरकिया मुसहर बस्ती के 22 वर्षीय फेकू मुसहर की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। लोगों के मुताबिक फेंकू सांस की बीमारी से पीड़ित था। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के कारण उसका समय पर ठीक से इलाज नहीं हो पाया और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

वहीं गरीबी और बीमारी के कारण उसके सगे भाई 16 वर्षीय पप्पू की मौत शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय की अगुवाई में लोगों ने मृतक पप्पू के शव को गांव में रखकर धरना शुरू कर दिश।
विज्ञापन


पप्पू पांडेय ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी गांव में नही जाती है, जिसके कारण गरीबों का समय से उपचार नहीं हो पाता और गरीब मौत के आगोश में शमा जा रहे हैं। धरना की सूचना पर एसडीएम गुलाब चंद मौके पर पहुंचे और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

टीबी से हुई थी दोनों मुसहर भाइयों की मौत : डीएम
पडरौना। डीएम ने बताया कि खिरकिया गांव की मुसहर बस्ती के दो भाइयों की मौत टीबी से हुई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।

शनिवार को कैंप कार्यालय पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुसहर बाहुल्य 138 ग्राम पंचायतों के 159 मजरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, राशनकार्ड, विद्युतीकरण, प्राथमिक शिक्षा, टीकाकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार से संबंधित योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

फिर भी जागरूकता के अभाव में सभी मुसहर परिवारों के लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की तरफ से कैंप लगाकर मुसहर परिवारों को योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें