फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में लगे पेड की डाल कटवाने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। विद्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ की डाल कटवाने पर वन विभाग ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। प्राथमिक विद्यालय छाछों परिसर में स्थित हरे पीपल के पेड़ को हेडमास्टर द्वारा कटवाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी द्वारा नोटिस जारी की गई है। काटी गई लकड़ी को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में रखा गया है। विद्यालय में पीपल का छायादार पेड़ है। पेड़ सड़क के किनारे स्थित है जहां बच्चों के अलावा राहगीर भी बैठकर गर्मी से राहत पाते हैं। प्राथमिक विद्यालय छाछों के प्रधानाध्यापक द्वारा अचानक पेड़ की डाल कटवाना शुरू किया गया। ग्रामीणों ने पहले सोचा कि शायद छंटाई करवा रहे हैं। मगर जब मोटी डाल मजदूर काटने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध किया और घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर तथा वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सूर्यबली यादव ने तत्काल मौके पर आकर लकड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया है। साथ ही प्रधानाध्यापक को नोटिस भेज दिया है। डिप्टी रेंजर सूर्यबली यादव ने बताया कि शिक्षक ने बिना अनुमति लिए ही पेड़ को अकारण क्षति पहुंचाई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें