फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षामित्र समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर दाऊदपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क पार कर रहा युवक स्कूटी की चपेट में आ गया। स्कूटी सवार शिक्षामित्र और युवक दोनों घायल हो गए। उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के करतोरा गांव निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय अचकारी प्रथम में तैनात शिक्षामित्र रेनू वर्मा(45) अपने मायके लौकरिया से लौट रही थी। वह दाऊदपुर तालाब के पास पहुंची थी, तभी पैदल सड़क पार कर रहे 21 दिलीप कुमार निवासी शाहपुर से स्कूटी टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। रेनू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें