फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार से चार बवाली बंदी सेंट्रल जेल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार से चार बवाली बंदी दूसरी जेलों में शिफ्ट
विज्ञापन



बस्ती। शासन के आदेश पर जेल में निरुद्ध चार और बंदियों को गैर जनपद की जेलों के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया। उम्रकैद की सजा काट रहे चारों को केंद्रीय कारागार आगरा और बरेली शिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 12 बंदियों को अन्य जिलों की जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। पहले चरण में आठ बंदियों को फैजाबाद, गोंडा और सिद्धार्थनगर भेजा गया था।
विज्ञापन

सजायाफ्ता मन्नान और आरिफ को सेंट्रल जेल आगरा भेजा गया है, जबकि उम्रकैद की सजा काट रहे सत्तार और शब्बीर को सेंट्रल जेल बरेली भेजा गया। अधीक्षक के अनुसार अभी कुछ और बंदियों को स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। डीएम डॉ. राज शेखर की संस्तुति पर चार और कैदियों को केंद्रीय जेलों में भेजा गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक संत लाल यादव का कहना है कि इन बंदियों पर दूसरे बंदियों को बवाल के लिए उकसाने जैसी तमाम अनुशासनहीनता की शिकायतें थीं। इन्हीं की शह पर पिछले दिनों बंदियों ने भूख हड़ताल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें