महराजगंज। क्षेत्र के पूरा गंभीरशाह गांव के पास मंगलवार को दोपहर प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी सत्यवती(45) अपने पिता रमेश व दो पुत्र संतोष, रवींद्र व पुत्री सोनी के साथ पूरा गंभीरशाह में रहती थी। महिला की पति रमेश यहां मोची का काम करता है। सत्यवती मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे किसी काम से बाजार जा रही थी। वह पूरागंभीरशाह के पास सड़क पार कर रही थ तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कार समेत चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।