महराजगंज । थाना क्षेत्र के बैहारी गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बधवां मार्ग जाम कर दिया। उनके द्वारा लगभग पांच घंटे तक इस मार्ग को जाम किया गया था। ग्रामीणों में पशु तस्करों द्वारा सोमवार की रात पशु पालक की पीटाई से रोष व्याप्त था। उन्होंने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। साथ पुलिस प्रशासन के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ महराजगंज द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। वहीं मार्ग जाम रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बैहारी गांव निवासी राजनारायण पाल अपने परिजनों के साथ सोमवार की रात को घर के बरामदे में सोये थेव। सड़क किनारे घर होने के कारण पिकअप सवार आधा दर्जन पशु तस्कर पहुंचे। वे पिकअप सड़क पर खडी कर दो भैस लाद लिए। तब तक पशु पालक राजनारायण जग गए। पशु तस्करों को देखते ही शोर मचाना शुरु कर दिया। जिस पर पशुतस्करों ने राजनारायण को डंडे व ईट पत्थर से पिटाई कर घायल कर दिया। और पिकअप पर भैस लादकर लोहिंदा की तरफ भाग निकले । उधर सोमवार की ही रात में आनापुर निवासी राकेश पटेल की भैंस पशु तस्कर पिकअप पर लाद रहे थे ।जिसका विरोध करने पर चोरों ने राकेश पटेल की जमकर पिटाई कर दिया। उधर शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख पिकअप सवार चोर भाग निकले।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन करने वालों में मनोज पटेल,राजकुमार पटेल,राय अभय सिंह,दयाशंकर ,रामफेर,हरिकेश,पवन पाल,बालमुकुंद,राजकुमार,उदय राज,संतोष पाल,रामकिशोर,श्री नाथ,जैराम, शीतला प्रसाद आदि रहे।