फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस स्कूल की सुरक्षा में पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवंशा गांव में स्थित एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में पिछले दिनों प्रिंसिपल और अभिभावक से हुई मारपीट के बाद उपजे तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। यहां प्रिंसिपल और अभिभावक में फीस के लिए लेट पेमेंट के विवाद में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव निवासी कमल सिंह का एक बेटा पीयूष सिंह व भतीजा सिद्धार्थ सिंह पुत्र सत्यकेश सिंह एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी के छात्र हैं। मंगलवार को कमल सिंह बच्चों की फीस जमा करने स्कूल आए थे । फीस समय से जमा न होने पर लेटपेमेंट को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रिंसिपल और उनके पिता से अभिभावक कमल सिंह की मारपीट हो गई। कमल सिंह की सूचना पर इनके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ की थी। विद्यालय में हुई मारपीट व तोडफ़ोड़ के मामले में दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया है। प्रधानाचार्य सतीश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अभिवावक कमल सिंह, राघवेन्द्र सिंह,नीरज सिंह व10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विद्यालय का घेराव करने और अराजकता फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था जबकि कमल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंसिपल सतीश सिंह और उनके पिता के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना के बाद प्रिंसिपल ने खतरे का अंदेशा जताया था। इस पर सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय में पीएसी तैनात कर दी गई है। विद्यालय के प्रबधक संजय सिंह ने बताया कि उनकी शिकायत पर जिला प्रशासन ने स्कूल की सुरक्षा में पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें