फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ..

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के देवराई गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

खलिया खास गांव निवासी बाबूराम की बेटी किरन की शादी देवराई गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। मृतका के पिता बाबू राम का आरोप है कि सोमवार की शाम बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी उनके परिवार वालों से बेवजह झगड़े कर रही है, उसे आकर समझा दें। वह बेटी की ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे तभी दोबारा फोन आया कि किरन की तबीयत खराब हो गई है उसे लेकर वे लोग अस्पताल वाराणसी जा रहे हैं। मायके के लोग गाड़ी से जैसे ही देवराई गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से किरन को बोलेरो में लादकर ससुराल वाले आ रहे थे। उन लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। किरन के पिता ने वहीं से यूपी 100 को फोन पर सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें